इस हफ्ते रही सोना-चांदी में गिरावट

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट देखने को मिली है।

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार सर्राफा बाजार में इस हफ्ते की शुरुआत, यानी 29 अप्रैल को सोना 72,239 रुपए पर था, जो अब, यानी 4 मई को 71,191 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।

यानी इस हफ्ते इसकी कीमत में 1,048 रुपए की गिरावट आई है।

वहीं चांदी की बात करें तो IBJA की वेबसाइट के अनुसार इस हफ्ते की शुरुआत में ये 80,914 रुपए पर थी, जो अब 79,989 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 925 रुपए गिरी है।

इसे भी पढ़ें

फिलीपींस में बंदरगाह बनायेगा अडाणी पोर्ट्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं