गोदरेज लॉक्स की नजर 50 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी पर, लाएगी सस्ते उत्पाद

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां : ताले और सुरक्षा समाधान प्रदाता कंपनी गोदरेज लॉक्स (तालों समेत) का लक्ष्य तीन साल में बाजार हिस्सेदारी 30 प्रतिशत से बढ़ाकर 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का है।

कंपनी ने कहा है कि इसके लिए वह सस्ते उत्पाद की नई श्रृंखला लाएगी और मौजूदा उत्पादों की कीमतों में कटौती करेगी।

गोदरेज लॉक्स एंड आर्किटेक्चरल सिस्टम्स के कारोबार प्रमुख श्याम मोटवानी ने कहा कि कंपनी के नए उत्पाद मौजूदा तालों की तुलना में 50 प्रतिशत से ज्यादा सस्ते हैं।

उन्होंने कहा कि मौजूदा तालों को भी सात-आठ प्रतिशत तक सस्ता बनाने का प्रयास किया गया है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा सरकार ने कभी कोई वादा पूरा नहीं किया और भविष्य में भी नहीं करेगी: CM सिद्धरमैया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं