‘जीरो से रीस्टार्ट’ की आयी मोशन पोस्टर की झलक [Glimpse of the motion poster of ‘Restart from Zero’]

2 Min Read

इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म

मुंबई,एजेंसियां। फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा12वीं फेल‘ की बड़ी सफलता के बाद ‘जीरो से रीस्टार्ट’ फिल्म को लेकर लोग काफी उत्सुक है। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने इस मूवी का ऐलान किया था।

अब विधु विनोद चोपड़ा ने सोमवार को अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जीरो से रीस्टार्ट’ का एक डिजिटल मोशन पोस्टर जारी किया है।

विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स के इंस्टाग्राम हैंडल पर ‘जीरो से रीस्टार्ट’ का मोशन पोस्टर शेयर हुआ है। पोस्टर के साथ कैप्शन में लिखा, ‘आपने 12वीं फेल देखी और उसे पसंद किया।

अब जानिए कि यह फिल्म कैसे कभी बन ही नहीं पाई और एक दृढ़ निश्चयी फिल्ममेकर जिसने कभी हार नहीं मानी।

विधु विनोद चोपड़ा प्रस्तुत करते हैं, जीरो से रीस्टार्ट।’ इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म को लेकर क्या बोले विधु विनोद चोपड़ा?

‘जीरो से रीस्टार्ट’ फिल्म के बारे में विधु विनोद ने कहा कि, मेरे लिए यह ड्रॉइंग बोर्ड पर वापस जाने और शून्य से शुरू करने जैसा है।

मैं इस कहानी को उन सभी लोगों के साथ साझा करना चाहता हूं, जिन्होंने कभी अपने जीवन में बाधाओं का सामना किया है। मैं उन्हें कभी हार न मानने और प्रयास करते रहने के लिए कहना चाहता हूं. जैसा कि हम कहते हैं लगे रहो।

इसे भी पढ़ें

क्या रोहित शेट्टी की चर्चित फिल्म ‘सिंघम अगेन’ बाकि सारे फ्रैंचाइजो को टक्कर दे पाएगी ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं