नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इंसुलिन लेकर रविवार को पश्चिम दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और मधुमेह रोगी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन देने की मांग की।
दिल्ली की मंत्री आतिशी और ‘आप’ के विधायक संजीव झा प्रदर्शन स्थल पर मौजूद थे।
‘केजरीवाल को इंसुलिन दो’ लिखी हुई तख्तियां थामे अनेक कार्यकर्ताओं ने जेल के बाहर ‘रघुपति राघव राजा राम’ भजन गया।
इसे भी पढ़ें
इंडिया गठबंधन के पास ना कोई मोदी का विकल्प है और ना ही राष्ट्र के लिए संकल्प : सुदेश महतो








