दिल्ली में गर्लफ्रेंड की मां का कत्ल, ट्रेन से कातिल बॉयफ्रेंड पहुंचा गोरखपुर

2 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: दिल्ली के जहांगीरपुरी मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई।

यहां एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड की मां की हत्या कर दी। हत्या करने में लड़के ने अपने भाई और एक दोस्त की मदद से किया था।

हत्या के बाद दिल्ली से गोरखपुर आने वाली ट्रेन में बैठकर वहां से भाग निकला।

सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस से मिले जानकारी के अनुसार गोरखपुर की क्राइम ब्रांच की टीम ने बस स्टेशन के पास से मुख्य आरोपी व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि घटना में शामिल मुख्य आरोपी का भाई भागने में सफल रहा।

दिल्ली में इस घटना के घटित होने के बाद महेंद्र पार्क थाने की पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था और सूत्रों के मुताबिक गोरखपुर समेत महाराजगंज पुलिस, एसएसबी की टीम को भी भेज दिया था। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां गोरखपुर, महाराजगंज के सोनौली व ठूठीबारी सीमा पर सतर्क थी।

तीनों आरोपी जब ट्रेन से उतरकर बस पकड़ने के लिए स्टेशन की तरफ जा रहे थे, इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम ने मेहताब व सूरज को पकड़ लिया, जबकि आफताब भागने में सफल रहा।

मेहताब ने पूछताछ में बताया कि उसने जिस हथियार से प्रेमिका की मां की हत्या की है, वह आफताब के पास है।

आफताब की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। दिल्ली पुलिस की टीम ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों से क्राइम ब्रांच के कार्यालय में काफी देर तक पूछताछ की।

उसके बाद ट्रांजिट रिमांड मंजूर होने पर दोनों को लेकर दिल्ली के लिए रवाना हो गई है।

दिल्ली पुलिस की दूसरी टीम तीसरे आरोपी आफताब की तलाश में गोरखपुर और महाराजगंज के संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।

इसे भी पढ़ें

चुनावी ड्यूटी पर जा रही सुरक्षाकर्मियों की बस और कंटेनर में टक्कर,चालक की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं