कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमिका ने प्रेमी की हत्या कर दी है।
लड़की ने अपने ब्वॉय फ्रेंड को चाकू से गोद डाला। इससे मौके पर ही लड़के की मौत हो गई। इसके बाद लड़की ने खुद पुलिस को फोन कर कहा कि मैंने उसे मार डाला।
मौके पर पहुंच कर लड़की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।
मामला कोलकाता के दमदम इलाके का है। यहां आरोपी लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन में रहती थी।
किसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई इसके बाद लड़की ने चाकू लेकर लड़के पर कई बार हमला किया और उसे मार डाला।
पुलिस ने बताया कि मृतक सार्थक दास एक फोटोग्राफर था और दमदम मधुगढ़ इलाके के एक फ्लैट में युवती संहती पॉल के साथ लिव इन पार्टनर के रूप में रहता था।
महिला पेशेवर मेकअप आर्टिस्ट है। कुछ दिनों से दोनों के रिश्तें में कड़वाहट आ गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच में झगड़ा हुआ।
इसके बाद लड़की चाकू लेकर लड़के पर टूट पड़ी। उसने ताबड़ तोड़ कई वार कर उसकी जान ले ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देखा कि लड़का जमीन पर खून में लथपथ पड़ा था।
पुलिस ने आनन-फानन में लड़के को अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी ओर लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें








