रील बनाने के चक्कर में नहर में डूबी लड़की

1 Min Read

लखनऊ,एजेंसियां : उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ से एक हैरान करने वाली खबर सामने आयी है।

वह अपनी बहनों के साथ नहर किनारे रील बनाने गई थी, जहां उसका पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गई।

फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस और गोताखोरों की टीम उसे ढूंढने में जुटी हुई है।

जानकारी के अनुसार यह घटना बीबीडी थाना क्षेत्र के इंदिरा नहर की है। विकास नगर की रहने वाली युवती का नाम मनीषा था, जिसकी उम्र 19 साल थी।

जानकारी के मुताबिक, मनीषा को अक्सर रील बनाने का शौक था, जिन्हें वह अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया करती थी।

तो वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

पुलिस की टीम ने छानबीन की लेकिन मनीषा का कुछ पता नहीं चला, जिसके बाद पुलिस ने वहां गोताखोरों को बुलाया है। गोताखोरों की मदद से युवती की तलाश जारी है।

इसे भी पढ़ें

आज का राशिफल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं