महिला दिवस पर तोहफा, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए घटे

1 Min Read

PM मोदी बोले- करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ कम हुआ

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम 100 रुपए कम कर दिया है।

इस कटौती के बाद अब दिल्ली में कीमत 903 से घटकर 803 रुपए, रांची में 860 रुपये, भोपाल में 808.50 रुपए, जयपुर में 806.50 रुपए और पटना में 901 रुपए हो गई है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर लिखा, ‘इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोड़ों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा, जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।’

इससे पहले रक्षाबंधन के मौके पर सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी।

तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, रांची में 960, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी।

इसे भी पढ़ें 

बिरहोर बच्ची की मौत का मामला गरमाया, एनटीपीसी पर कार्रवाई की मांग

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं