10 साल पुराना आधार कार्ड 14 सितंबर तक करायें नि:शुल्क अपडेट [Get 10 year old Aadhaar card updated for free by 14th September]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। यदि आपका भी आधार कार्ड अब तक अपडेट नहीं हुआ है, तो जान लें, 14 सितम्बर तक आपके पास इसे फ्री में आप अपडेट कराने का मौका है।

बैंक, सिम कार्ड और कई सरकारी कामकाज में आधार कार्ड की जरूरत पड़ती है। बता दें कि अगर आपका आधार कार्ड 10 साल पुराना है, तो उसे अपडेट कराना जरूरी है।

बिना किसी चार्ज करें अपना आधार अपडेट

14 सितम्बर तक आपके पास फ्री में आधार कार्ड अपडेट कराने का मौका है। वरना इसके बाद आपको चार्ज लगेगा।

UIDAI ने आधार अपडेट को लेकर ऑफिशियल ‘एक्स’ हैंडल पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

बता दें कि पहले आधार अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 जून 2024 थी, लेकिन अब इसे बढ़ा दिया गया है।

UIDAI ने (x) पर लिखा-’#UIDAI ने लाखों आधार नम्बर धारकों को लाभ पहुंचाने के लिए 14 सितम्बर 2024 तक मुफ्त ऑनलाइन दस्तावेज़ अपलोड सुविधा बढ़ा दी गई है।

यह निःशुल्क सेवा केवल #myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। UIDAI लोगों को अपने #Aadhaar में दस्तावेज़ अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें 

आधार फ्री में अपडेट करने की डेडलाइन फिर बढ़ी, ये है प्रक्रिया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं