रत्न, आभूषण निर्यात 2023-24 में 12.17 प्रतिशत घटकर 2.65 लाख करोड़ रुपये पर: जीजेईपीसी

1 Min Read

मुंबई: देश का रत्न और आभूषण निर्यात बीते वित्त वर्ष के दौरान 12.17 प्रतिशत घटकर 2,65,187.95 लाख करोड़ रुपये रहा।

रत्न एवं आभूषण निर्यात संवर्द्धन परिषद (जीजेईपीसी) के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

इस दौरान अमेरिका में ऊंची ब्याज दरों और चीन में धीमे सुधार के कारण उद्योग का प्रदर्शन प्रभावित हुआ।

वित्त वर्ष 2022-23 में रत्न एवं आभूषण का निर्यात 3,01,925.97 करोड़ रुपये था।

इसे भी पढ़ें

कलकत्ता उच्च न्यायालय सोमवार को शिक्षक भर्ती घोटाले पर फैसला सुनाएगा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं