जनवरी-मार्च तिमाही में 6.7% रह सकती है GDP

1 Min Read

पिछली तिमाही में 8.4% रही थी

नई दिल्ली, एजेंसियां। वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही और पूरे साल का GDP डेटा आज शुक्रवार, 31 मई को शाम 5:30 बजे घोषित किया जाएगा।

54 इकोनॉमिस्ट के एक सर्वे में इस तिमाही में 6.7% की औसत GDP रहने का अनुमान लगाया गया है।

पिछले साल की समान तिमाही यानी, Q4FY23 में GDP ग्रोथ 6.1% रही थी। वहीं पिछली तिमाही यानी, अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 8.4% GDP रही थी।

अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में सब्सिडी में भारी गिरावट से ग्रोथ को बूस्ट मिला था।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज्यादा खर्च और मजबूत शहरी मांग ऐसे दो प्रमुख फैक्टर है, जिससे भारत की इकोनॉमी मजबूत बनी हुई है।

यही कारण है कि भारतीय रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में अर्थव्यवस्था लगभग 8% की दर से बढ़ेगी।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 75 अंक की तेजी के साथ 73,961 पर बंद, निफ्टी में भी 42 अंक की बढ़त रही, अडाणी ग्रुप के सभी 10 शेयरों में तेजी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं