मुंबई। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के चेयर पर्सन गौतम अडाणी एक बार फिर ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी को पीछे छोड़कर भारत के सबसे अमीर बन गए हैं। गौतम अडाणी ने शेयरों में आई तेजी के कारण वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप 12 में अपनी जगह बना ली है, वहीं अंबानी एक पायदान नीचे 13वें स्थान पर हैं।
एक साल में 13 बिलियन डालर बढ़ा नेटवर्थ
गौतम अडाणी की नेटवर्थ एक साल में बढ़कर 13 बिलियन डॉलर (करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए) बढ़कर 97.6 बिलियन डॉलर (करीब 8.12 लाख करोड़ रुपए) पहुंच गई है। वहीं मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में इस साल 665 मिलियन (करीब 5 हजार करोड़ रुपए) बढ़कर 97 बिलियन डॉलर (करीब 8.07 लाख करोड़ रुपए) पर है।
एलन मस्क दुनिया में सबसे अमीर
इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी टेस्ला के CEO एलन मस्क 18.31 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी हैं। उनके बाद 14.06 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर LVMH के बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं। उनकी नेटवर्थ 13.98 लाख करोड़ रुपए है।
इसे भी पढ़ें
झामुमो ने निर्वाचन आयोग से गांडेय सीट पर उपचुनाव कराने की मांग की








