गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने ली मुंबई में सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी

2 Min Read

नई दिल्ली : मुंबई के बांद्रा में फिल्म अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली है।

अनमोल ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा. “ॐ जय श्री राम, जय गुरुजी जम्भेश्वर, जय गुरु दयानंद सरस्वती, जय भारत। हम अमन चाहते है।

जुल्म के खिलाफ फैसला अगर जंग से हो तो जंग ही सही। सलमान खान हमने ये तुम्हें सिर्फ ट्रेलर दिखाने के लिए किया है, ताकि तुम समझ जाओ हमारी ताकत को और मत परखो।

यह पहली और आखरी वार्निंग है। इसके बाद गोलियां खाली घर पर नहीं चलेगी। तुमने दाऊद इब्राहिम और छोटा शकील को भगवान मान रखा है, बाकी ज्यादा बोलने की हमें आदत नहीं है।

लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप, गोल्डी बराड़ ग्रुप, काला जठेड़ी ग्रुप.” हालांकि यह पोस्ट फेसबुक लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल की है या नहीं इसके बारे में अभी तक पुष्टि नहीं हो पाई है।

जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई कई बार सलमान को जान से मारने की धमकी दे चुका है। साल 2023 में एक कथित टीवी इंटरव्यू में लॉरेंस ने कहा था कि सलमान ने बिश्नोई समाज का अपमान किया है और वो उनसे बदला लेना चाहता है।

लेकिन इस बार लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल ने सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करवाई है।

इसे भी पढ़ें

श्रीलंका को आईएमएफ, विश्व बैंक के साथ सार्थक बातचीत की उम्मीद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं