गैंगस्टर अमन साहू के शूटर राहुल दुबे को हाईकोर्ट से बेल []Gangster Aman Sahu’s shooter Rahul Dubey gets bail from High Court]

1 Min Read

रांची। अमन साहू गैंग के शूटर राहुल दुबे को झारखंड हाईकोर्ट कोर्ट ने बेल दे दी है। हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की कोर्ट ने 25-25 हजार के दो निजी मुचलकों पर उसे बेल दी है।

राहुल दुबे को ओरमांझी में भारत माला प्रोजेक्ट की साइट पर लेवी के लिए फायरिंग करने के आरोप में रांची पुलिस ने इसी वर्ष अप्रेल महीने में हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। उसकी गिरफ्तारी ओरमांझी थाना क्षेत्र से हुई थी। इसके बाद राहुल दुबे ने अपनी जमानत के लिए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

राहुल पर एक दर्जन से ज्यादा मामले दर्जः

राहुल पर रामगढ़, रांची और हजारीबाग जिले में एक दर्जन से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। आरोपी की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने बहस की।

इसे भी पढ़ें

कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू को चाईबासा जेल से रायपुर ले गई छत्तीसगढ़ पुलिस

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं