बिहार में गंगा उफनाई, पटना के निचले इलाके डूबे [Ganga overflows in Bihar, low lying areas of Patna submerged]

2 Min Read

UP के 21 जिलों में बाढ़, 4 मौतें, हिमाचल में 74 सड़कें बंद

पटना, एजेंसियां। बिहार में लगातार बारिश से गंगा नदी उफन रही हैं। राजधानी पटना के निचले इलाके जलमग्न हो गये हैं।

बिहार के आरा में भी गंगा उफान पर है। बक्सर में बाढ़ के कारण सड़कों पर 4 फीट तक पानी है। गया में भी 100 से ज्यादा घर डूब गए हैं।

यूपी में छह दिनों से हो रही बारिश

उत्तर प्रदेश में 6 दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण 21 जिलों में बाढ़ आ गई है। 200 से ज्यादा गांव पानी में पूरी तरह से डूबे हैं। पिछले 24 घंटे में 4 लोगों की मौत हो गई है।

वाराणसी में 85 घाट और 2 हजार छोटे-बड़े मंदिर गंगा में डूब गए। घाट किनारे बसी कॉलोनियों में पानी भर गया। 25 हजार लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा है।

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के कुमारहट्टी के लैंडस्लाइड हुई। इसके कारण नेशनल हाईवे 5 बंद हो गया। राज्य में भारी बारिश के कारण 74 सड़कें बंद हैं।

13 राज्यों में अलर्ट, UP के 42 जिलों बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने मंगलवार को छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर प्रदेश के 21 जिलों में पहले ही बाढ़ आ चुकी है। यहां आज 42 जिलों भारी बारिश का अनुमान है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में फिर आ सकती है बाढ़! गंगा का बढ़ रहा जलस्तर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं