UP-बिहार में गंगा खतरे के निशान के ऊपर, 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट [Ganga above danger mark in UP-Bihar, heavy rain alert in 20 states]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

महाराष्ट्र के नासिक में फोर्ट पर कई पर्यटक फंसे

नई दिल्ली, एजेंसियां। महाराष्ट्र में तेज बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। नासिक के अंजनेरी फोर्ट में 10 से ज्यादा पर्यटक सीढ़ियों पर पानी के तेज बहाव में फंस गए। हालांकि, कुछ घंटों के बाद उन्हें वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

इसके अलावा रत्नागिरी और चंद्रपुर में देर रात और सुबह तेज बारिश हुई। इससे इन जिलों में सड़कों और निचले इलाकों में पानी भर गया।

खेड में दीवानखावटी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मलबे के कारण रेल सेवा बाधित हुई है। कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर चार से पांच घंटे लेट हैं।

उधर, नेपाल से सटे इलाकों में तेज बारिश के कारण गंगा नदी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ जिलों में खतरे के निशान के करीब बह रही है। उत्तर प्रदेश के 17 जिलों में बाढ़ के हालात हैं।

इसकी चपेट में 97 गांव हैं। वहीं बिहार के मुजफ्फरपुर में बाढ़ से 50 हजार की आबादी पानी में घिरी है।

बिहार में गंगा के अलावा घाघरा, गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी, महानंदा और परमान नदी भी खतरे के निशान के करीब हैं।

इसे भी पढ़ें

Bihar Flood News : खतरे के निशान से ऊपर कोसी-बागमती और कमला बलान समेत अन्य नदियां

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं