Gaganyaan Mission: अंतरिक्ष की उड़ान भरेंगे पीएम मोदी? [Will PM Modi fly into space?]

2 Min Read

ISRO प्रमुख सोमनाथ ने दिया चौंकाने वाला बयान

बेंगलुरु, एजेंसियां। Gaganyaan Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) गगनयान मिशन पर काम कर रहा है।

इसकी पहली परीक्षण उड़ान 2025 के आखिर में होगी। गगनयान मिशन में चार अंतरिक्ष यात्री भी जाएंगे।

इसके लिए सभी के नामों की घोषणा भी कर दी गई है। सभी इसके लिए ट्रेनिंग भी ले रहे हैं।

गगनयान की चर्चा के दौरान पीएम मोदी के अंतरिक्ष में यात्रा करने की खबर सुर्खियों में चल रही हैं। ये खबर इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ के बयान के बाद से चल रही है।

इसरो प्रमुख ने कही ये बात

इसरो के चेयरमैन एस सोमनाथ से जब पीएम मोदी के अंतरिक्ष में जाने को लेकर सवाल किया गया, तो इसरों प्रमुख ने एक टीवी चैनल के साथ बातचीत में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत के पहले मानव मिशन में अंतरिक्ष में उड़ान भर सकते हैं, जब यह मिशन चालू हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब हम पूरी तरह से आश्वस्त हो जाएं कि हम वहां लोगों को सुरक्षित भेज सकते हैं, तभी कोई राष्ट्राध्यक्ष को वहां भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा, हम सभी को बहुत गर्व होगा अगर हम पूरे आत्मविश्वास के साथ राष्ट्राध्यक्ष को अंतरिक्ष में भेज सकें।

इसे भी पढ़ें

गगनयान के लिए नामित चारों पायलट को उड़ान भरने का दो हजार से तीन हजार घंटे का अनुभव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं