गडकरी बोले- लिव इन रिलेशनशिप गलत [Gadkari said- live in relationship is wrong]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में कहा, ‘समाज में लिंगानुपात (सेक्स रेश्यो) का संतुलन जरूरी है।

अगर प्रति 1000 पुरुषों पर 1500 महिलाएं होंगी तो पुरुषों को 2 पत्नियां रखने की इजाजत देनी पड़ सकती है। लिव इन रिलेशनशिप का कॉन्सेप्ट गलत है। समलैंगिक विवाह भी सामाजिक ढांचे को ध्वस्त कर देगा।’

भारत में सेक्स रेश्यो के आंकड़े क्या कहते हैं:

2011 की जनगणना के मुताबिक, भारत में प्रति 1000 पुरुषों पर 943 महिलाएं हैं। 2021 में नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे-5 की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में प्रति 1000 पुरुषों पर 1020 महिलाएं हैं।

इसे भी पढ़ें

लिव इन रिलेशन में रहे प्रेमी ने प्रेमिका को मार डाला

Share This Article
Exit mobile version