जुलाई में पेश होगा वित्त-वर्ष 2024-25 का फुल बजट [Full budget for financial year 2024-25 will be presented in July]

2 Min Read

वित्त-मंत्री 17 जून से शुरू करेंगी प्री-कंसल्टेशन बजट मीटिंग

नई दिल्ली, एजेंसियां। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को अंतरिम बजट पेश किया था। केंद्र सरकार वित्त-वर्ष 2024-25 का फुल बजट जुलाई में पेश कर सकती है।

जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 17 जून तक कई मिनिस्ट्रीज और स्टेकहोल्डर्स के साथ अपनी प्री-कंसल्टेशन बजट मीटिंग शुरू कर देंगी।

18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से

पार्लियामेंट्री अफेयर्स मिनिस्टर किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर कहा कि 18वीं लोकसभा का पहला सेशन 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा।

पहले सेशन में नए सदस्य शपथ लेंगे। इसके अलावा इस सेशन में स्पीकर का चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण और उसके बाद की चर्चाएं शामिल होंगी।

पहला सेशन अनिश्चित काल के लिए स्थगित नहीं होगा

इस शेड्यूल से पता चलता है कि पहला सेशन अनिश्चित काल के लिए स्थगित नहीं होगा। हालांकि, दूसरा पार्ट शुरू होने से पहले एक ब्रेक लिया जाएगा।

दूसरा पार्ट वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए इकोनॉमिक सर्वे की प्रेजेंटेशन के साथ शुरू होगा। उसके बाद वित्त वर्ष 25 के लिए फुल बजट पेश किया जाएगा।

हालांकि, केंद्र सरकार ने अपकमिंग बजट के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसमें ₹2.11 ट्रिलियन के RBI डिविडेंड के यूज के बारे में डीटेल्स शामिल होने की उम्मीद है।

सरकार अपने सुधार एजेंडे को जारी रखेगी और एडिशनल एक्सपेंडिचर के अवसरों की तलाश कर सकती है।

इसे भी पढ़ें

केंद्र का लक्ष्य भारत को विनिर्माण, सेवाओं के लिए आकर्षक गंतव्य बनाना: सीतारमण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं