आज से सभी फसलों की खरीदारी MSP पर होगी: नायब सिंह सैनी [From today, all crops will be purchased on MSP: Naib Singh Saini]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

चण्डीगढ़,एजेंसियां: हरियाणा सरकार ने किसानों को लेकर बड़ा ऐलान किया है।

राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज से हरियाणा की सरकार किसानों की हर फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदेगी।

सीएम ने कहा कि हरियाणा सरकार देश की एकमात्र राज्य सरकार होगो जी किसानों की हर फसल को एमएसपी पर खरीदेगी।

राज्य सरकार की ओर से यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है किसान एमएसपी पर कानून बनाने की मांग को लेकर अड़े हैं।

इसके लिए पहले देश में बड़े स्तर पर किसानों का प्रदर्शन भी देखने को मिल चुका है। अब हरियाणा सरकार ने हर फसल की खरीदी एमएसपी के जरिए करने का फैसला कर किसानों को बड़ी राहत दी है।

रविवार को कुरूक्षेत्र से थानेसर विधानसभा की ‘म्हारा हरियाणा, नॉन स्टॉप हरियाणा’ रैली में सीएम ने कहा कि हमने किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की हैं।

सबसे बड़ी घोषणा ये है कि राज्य सरकार किसानों की हर फसल को एमएसपी पर खरीदेगी। राज्य के किसान चाहे कोई भी फसल उगाएं उन्होंने एमएसपी का वास्तविक मूल्य मिलेगा।

इसे भी पढ़ें 

हरियाणा सीएम का ऐलान- राज्य की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को 10% आरक्षण

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं