आरक्षण सियासत में ताजा घमासान: अनिल विज ने मुस्लिम आरक्षण को बताया ‘ग़लत’, कांग्रेस पर आरोप [Fresh tussle in reservation politics: Anil Vij calls Muslim reservation ‘wrong’, blames Congress]

2 Min Read

कर्नाटक,एजेंसियां। कर्नाटक में सरकारी नौकरियों और योजनाओं में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने के फैसले पर सियासी घमासान छिड़ गया है। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए इसे समाज को बांटने वाला कदम बताया।

विज ने कहा, “मुस्लिमों ने 400 सालों तक हिंदुस्तान पर राज किया, उन्हें किसी छूट की जरूरत नहीं। कांग्रेस समाज में फूट डालने की कोशिश कर रही है, जैसे 1947 में देश का बंटवारा हुआ था।”

राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद का बयान

इसी मुद्दे पर बिहार बीजेपी के ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव निखिल आनंद ने भी कांग्रेस पर ‘मुस्लिम तुष्टिकरण’ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर ओबीसी और एससी-एसटी के हक को नुकसान पहुंचा रही है। उन्होंने मांग की कि ओबीसी कोटे में मिलने वाली मुस्लिम आरक्षण सुविधा को खत्म किया जाए।

विपक्ष के नेताओं का कहना है कि धर्म के आधार पर आरक्षण संविधान के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है। इस मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर हमला तेज कर दिया है और इसे 2024 के चुनावी एजेंडे से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

अमित शाह की दो टूक- जब तक भाजपा है देश में अल्पसंख्यक को आरक्षण नहीं मिलेगाः अमित शाह

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं