कांग्रेस के सभी खाते फ्रीज, अजय माकन बोले-लोकतंत्र फ्रीज हुआ

2 Min Read

नई दिल्ली। देश के प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस पार्टी के सभी एकाउंट फ्रीज कर दिये गये हैं।

जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी और यूथ कांग्रेस के एकाउंट फ्रीज किये गये हैं। ये एकाउंट इंनकम टैक्स डिपार्टमेंट की पहल पर फ्रीज किये गये हैं।

इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। पर रिकवरी नहीं होने पर क्राउड फंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है।

इससे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन काफी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दो माह पहले विपक्षी दल के एकाउंट फ्रीज करना अलोकतांत्रिक है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा दिये चेक बैंक एक्सेप्ट नहीं कर रहे हैं। 210 करोड़ की रिकवरी की मांग की जा रही है।

अजय माकन ने कहा कि हमें कल पता चला कि यूथ कांग्रेस के बैंक खाते फ्रीज कर दिए गए हैं। कांग्रेस पार्टी के खाते भी सीज कर दिए गए हैं।

इनकम टैक्स ने यूथ कांग्रेस और कांग्रेस पार्टी से 210 करोड़ रुपये की रिकवरी मांगी है। हमारे खातों में क्राउड फंडिंग का पैसा फ्रीज कर दिया गया है।

चुनाव से ठीक 2 माह पहले जब विपक्ष के खाते फ्रीज कर दिए जाते हैं, तो यह लोकतंत्र को फ्रीज करने के बराबर होता है।

इसे भी पढ़ें

JSSC-CGL पेपर लीक में शामिल छात्रों के मोबाइल से डाटा गायब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं