बंगलूरू में किराए के घर में मृत मिले प्रयागराज के एक ही परिवार के चार सदस्य [Four members of a family from Prayagraj found dead in a rented house in Bangalore]

2 Min Read

प्रयागराज का रहने वाला था पूरा परिवार

बेंगलुरु, एजेंसियां। उनकी पत्नी राखी और दो छोटे बच्चों की मौत की जांच में जुटी पुलिस, दंपति फांसी के फंदे से लटके मिले। कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में किराए के मकान में रहे एक परिवार के चार घर में मृत पाए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, परिवार में पति-पत्नी और उनके दो छोटे-छोटे बचे थे। पुलिस के मुताबिक, घर में दंपति फांसी के फंदे पर लटके मिले थे। फिलहाल परिवार के सदस्यों की मौत कैसे हुई इसकी जांच पुलिस की तरफ से की जा रही है।

पुलिस के अनुसार

बंगलूरू पुलिस ने सोमवार को बताया कि दो बच्चों समेत एक परिवार के चार सदस्य अपने किराए के घर में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान अनूप कुमार, उनकी पत्नी राखी और उनके 5 और 2 साल के दो बच्चों के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दंपति आज सुबह घर में लटके पाए गए। सभी चारों लोगों की मौत के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज का रहने वाला यह परिवार करीब दो साल से इस मौजूदा पते पर रह रहा था। अनूप कुमार एक निजी फर्म में सॉफ्टवेयर कंसल्टेंट के तौर पर काम करते थे। पुलिस उपायुक्त (मध्य) शेखर एच टेक्कन्नावर ने कहा कि उन्होंने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। बंगलूरू के सदाशिवनगर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आरएमवी द्वितीय स्टेज के एक किराए के घर में परिवार रहता था।

इसे भी पढ़ें

बंगलूरू में 8 महीने की बच्ची में दिखे लक्षण HMPV, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं