फिल्म ‘लकी भास्कर’ देखकर हॉस्टल से गायब हुए चार बच्चे, भागने से पहले दोस्तों को कहा -‘जब तक पैसे नहीं कमा लेंगे, वापस नहीं लौटेंगे’ [Four children went missing from the hostel after watching the film ‘Lucky Bhaskar’, before running away they told their friends – ‘Will not return until they earn money’]

3 Min Read

विशाखापट्टनम, एजेंसियां। कन्नड़ एक्टर दुलकर सलमान की नई फिल्म ‘लकी भास्कर’ बॉक्स ऑफिस के साथ साथ OTT में भी धूम मचा रही हैं। इस फिल्म की कहानी लोगो को पैसे कमाने के लिए प्रेरित कर रही।

विशाखापट्टनम में एक अजीब और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां नौवीं कक्षा के चार स्कूल के छात्र ‘लकी भास्कर’ फिल्म से प्रेरित होकर हॉस्टल लापता हो गए हैं।

फिल्म की कहानी

इस फिल्म में एक आम आदमी की गरीबी से सफलता की ओर बढ़ने की कहानी को शानदार तरीके से दर्शाया गया है। बच्चों के मन में यह फिल्म बहुत प्रभाव छोड़ गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार ये चार लड़के, जिनकी पहचान चारण तेजा, रघु, कार्तिक और किरण कुमार के रूप में हुई है, महारानीपेट के एक हॉस्टल में रहते थे। ये सभी 9वीं कक्षा के छात्र हैं और फिल्म के किरदार भास्कर के जैसे समृद्धि और सफलता पाने की इच्छा से प्रेरित होकर हॉस्टल से भाग गए।

सीसीटीवी में नजर आए बच्चे

फिल्म से प्रेरित होकर गायब हुए बच्चों को एक वायरल सीसीटीवी वीडियो में हॉस्टल के गेट पर चढ़ते हुए देखा गया। वीडियो में लड़के गेट के ऊपर अपने बैग पास करते हुए गेट चढ़ते हैं और फिर भाग जाते हैं। वीडियो के टाइमस्टैम्प के अनुसार यह घटना सुबह करीब 6:20 बजे की है।

दोस्तों से कही थी ये बात

बच्चों ने हॉस्टल छोड़ने से पहले अपने दोस्तों को बताया कि वे तब तक वापस नहीं लौटेंगे जब तक वे फिल्म में दिखाई गई तरह-तरह की कारें खरीदने के लिए पर्याप्त पैसा नहीं कमा लेंगे। उन्होंने अपने भागने का एक प्लान बनाया था और तब से उनका कोई पता नहीं चला है।

उनके लापता होने के बाद उनके माता-पिता ने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। पुलिस अधिकारी रेलवे स्टेशनों, बस टर्मिनल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इन लड़कों की तलाश कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड: कांतारा फेम ऋषभ शेट्टी को बेस्ट एक्टर, नित्या मेनन को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं