पटना में भीषण आग में झुलसे चार बच्चे, दो की मौत [Four children burnt in a massive fire in Patna, two dead]

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। पटना में सोमवर मध्य रात्रि गौरीचक थाना क्षेत्र के जनकपुर मोड़ स्थित एक झोपड़ी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस घटना में दो बच्चों की जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से झुलए हो गए हैं। घायलों को नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एनएमसीएच) में भर्ती कराया गया है।

मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो रहे सभी लोग

जानकारी के अनुसार, परिवार के सभी लोग मच्छर भगाने वाली अगरबत्ती जलाकर सो रहे थे। रात में बत्ती से निकली चिंगारी पहले चादर पर गिरी और धीरे-धीरे पूरे झोपड़ी में आग फैला दी। परिवार के पति-पत्नी तो सुरक्षित बाहर निकल गए, लेकिन उनके दो बच्चे आग की चपेट में आ गए, जिससे उनकी दुखद मृत्यु हो गई।

पीड़ित सुधीर नट ने बताया कि वे कई वर्षों से इस स्थान पर रह रहे थे। आग ने उनके घर के अलावा आसपास की दो अन्य झोपड़ियों को भी अपने चपेट में ले लिया। उन्होंने कहा कि घर का एक भी सामान नहीं बचा है, सब कुछ जलकर खाक हो गया है। हमारे पास खाने के लिए भी एक रुपया नहीं है। अभी तक कोई हमारी मदद के लिए नहीं आया।

इसे भी पढ़ें

त्रिपुरा में पिकनिक बस में लगी आग, 13 छात्र झुलसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं