पश्चिम बंगाल के पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य का निधन [Former West Bengal CM Buddhadev Bhattacharya passes away]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

80 की उम्र में आखिरी सांस ली

कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री और CPI (M) नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य का गुरुवार को निधन हो गया।

पूर्व CM ने 80 साल की उम्र में कोलकाता स्थित घर पर अंतिम सांस ली। बुद्धदेव बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे। उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत थी।

भट्टाचार्य ने CPI (M) की सरकार में 2000 से 2011 तक (11 साल) बंगाल CM का पद संभाला। 1977 से 2000 तक ज्योति बसु के नेतृत्व में CPI (M) की सरकार थी।

लगातार 34 साल सत्ता में रहने के बाद 2011 में तृणमूल कांग्रेस ने कम्युनिस्ट पार्टी को सत्ता से हटाया था।

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर 416 अधिकारियों का हुआ तबादला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं