नये भारत का सामवेद पुस्तक का पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया लोकार्पण

1 Min Read

नई दिल्ली : दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में पुस्तक “नए भारत का सामवेद” को लोकार्पण पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संविधान विषयक उद्बोधनों के इस संकलन का लोकार्पण कर मुझे विशिष्ट अनुभूति हुई।

ऐसा मैं इसलिए कह रहा हूं कि भारत के राष्ट्रपति पद के दायित्व का निर्वाह करते समय ही नहीं, बल्कि उसके पहले भी लम्बे समय से मैं भारत के संविधान के बहुत करीब रहा हूं। मुझे हमेशा यह लगता रहा है कि देश का आम नागरिक यदि अपने संविधान के बारे में पर्याप्त जानकारी रखे, तो सब कुछ सहज हो जायेगा।

ऐसा होने से हर नागरिक समझ सकेगा कि देश के नीति नियंताओं ने जो हमारी आजादी की लड़ाई के भी अग्रणी थे, उन्होंने देश के आम लोगों के बीच समाज के आखिरी इंसान तक के बारे में चिंता की थी। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार रामबहादुर राय समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। पुस्तक के प्रकाशक प्रभात प्रकाशन हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं