केंद्रपाड़ा (ओडिशा) : ओडिशा में कांग्रेस के पूर्व विधायक देबेंद्र शर्मा की बेटी विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं।
इस दौरान होने वाले खर्चों को पूरा करने में आ रही दिक्कतों से निपटने के लिए उन्होंने अपनी पुश्तैनी जमीन का एक हिस्सा बेच दिया है।
ओडिशा विधानसभा में केंद्रपाड़ा जिले के ऑल सीट से 2014 में विजयी रहे शर्मा ने अपने पैतृक गांव की पांच डिसमिल जमीन बेच दी है।
देबेंद्र शर्मा ने कहा कि चुनाव लड़ना लगातार महंगा होता जा रहा है, ऐसे में चुनावी खर्चों को पूरा करने के लिए मुझे जमीन बेचनी पड़ी।
इसे भी पढ़े
ईरान में कब्ज़े में लिए गए मालवाहक जहाज़ के क्रू की एक महिला सदस्य भारत वापस लौटीं








