कर्नाटक के पूर्व सीएम येदियुरप्पा फंसे

2 Min Read

नाबालिग के साथ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज

बेंगलुरु। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है।

मामले में पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। शिकायत में कहा गया है कि यौन उत्पीड़न 2 फरवरी को उस समय हुआ जब मां और बेटी धोखाधड़ी के एक मामले में मदद मांगने के लिए येदियुरप्पा के पास गईं थीं।

पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने बीएस येदियुरप्पा के खिलाफ POCSO और 354 (A) के तहत मामला दर्ज किया है।

एफआईआर में दावा किया गया है कि येदियुरप्पा ने पीड़िता को एक कमरे के अंदर खींचकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

जब पीड़िता कमरे से बाहर भागी तो उसने अपनी मां से शिकायत की। पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया कि जब वह एक ऐसी ही घटना के संबंध में पूर्व सीएम से मदद मांगने गई थी, उस दौरान उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया।

इधर, इस मामले पर पूर्व सीएम येदियुरप्पा के ऑफिस से भी एक बयान जारी कर मामले को झूठा बताया गया है।

कहा गया कि इस महिला को इस तरह की शिकायतें दर्ज कराने की आदत है। येदियुरप्पा की ओर से इसी तरह के 53 मामलों की एक लिस्ट जारी की गई है, जिसमें शिकायतकर्ता महिला ने अलग-अलग कारणों से केस दर्ज कराए हैं।

इसे भी पढ़ें

राजनाथ सिंह आज चतरा में, कार्यकर्ताओं का भापेंगे मिजाज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं