कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मोदी मंत्रिपरिषद में हो सकते हैं शामिल [Former Karnataka Chief Minister Kumaraswamy may join Modi Council of Ministers]

1 Min Read

नई दिल्ली,एजेंसियां: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) के नेता एच डी कुमारस्वामी रविवार शाम को केंद्रीय मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ ले सकते हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार कुमारस्वामी को शपथ ग्रहण समारोह का निमंत्रण मिला है। वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेंगे।

इस अवसर पर जश्न मनाने के लिए नयी दिल्ली में सफदरजंग लेन स्थित जद (एस) प्रमुख एच डी देवेगौड़ा के आवास पर तैयारियां की जा रही हैं।

कुमारस्वामी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने के फैसले को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा दक्षिणी राज्यों विशेषकर कर्नाटक में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक रणनीतिक कदम के रूप में देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें

भाजपा नेता बोले-प्रज्वल के वीडियो शिवकुमार ने वायरल किए, स्कैंडल में कुमारस्वामी को फंसाने के लिए कहा था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं