पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल (यूनाइटेड) में शनिवार को पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा ने वापसी की।
रमेश सिंह कुशवाहा ने कुछ साल पहले पार्टी छोड़ दी थी और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल हो गए थे।
बिहार के सिवान जिले की जीरादेई सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले पूर्व विधायक रमेश सिंह अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ जद (यू) में शामिल हो गए।
जद (यू) के पटना स्थित कार्यालय में मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में इसकी घोषणा की गयी।जद (यू) के राष्ट्रीय महासचिव संजय कुमार झा ने कुशवाहा दंपति का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि एक दिन पहले दंपति ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी।
अटकलें हैं कि पूर्व विधायक या उनकी पत्नी को सीवान लोकसभा सीट से जदयू चुनाव मैदान में उतार सकती है। जिन 16 सीटों पर जदयू चुनाव लड़ रही है, उनमें सीवान भी शामिल है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि सीवान की मौजूदा सांसद कविता सिंह का टिकट इस सीट से कट सकता है।
हालांकि झा ने इस बारे में कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने अभी तक किसी भी सीट से किसी नाम को अंतिम रूप नहीं दिया है।
इसे भी पढ़ें
छेत्री मंगलवार को खेलेंगे 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच, एआईएफएफ करेगा सम्मानित









