चंडीगढ़, एजेंसियां : हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल कांग्रेस छोड़कर बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गईं।
कुछ दिन पहले ही उनके बेटे और उद्योगपति नवीन जिंदल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि बेटे नवीन के भाजपा में शामिल होने फैसला पूरे परिवार का है।
उन्हें कांग्रेस से भी कुछ महीने पहले चुनाव लड़ने का आफर था, लेकिन उस समय चुनाव लड़ने का मन नहीं था। अब वे भाजपा में शामिल होकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहयोग देंगी।बेटे नवीन और भाजपा के लिए लोकसभा चुनाव में प्रचार करेंगीं।
पति के निधन के बाद आई थीं राजनीति में
31 मार्च 2005 को हेलीकॉप्टर हादसे में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश जिंदल का निधन हो गया था। इसके बाद सावित्री जिंदल राजनीति में आई और हिसार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में जीत हासिल की।
2009 में दोबारा हिसार विधानसभा सीट से विधायक बनीं और कांग्रेस सरकार में नगर निकाय मंत्री भी रहीं। 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा नेता डा. कमल गुप्ता ने उन्हें शिकस्त दी थी। उसके बाद से सावित्री राजनीति से दूरी बना रखी थी।
इसे भी पढ़ें
राहुल का कटाक्ष: मनरेगा श्रमिकों को बधाई कि प्रधानमंत्री ने मजदूरी सात रुपये बढ़ा दी
