पूर्व अग्निवीरों को CISF, BSF में 10% आरक्षण, फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा [Former firefighters will not have to give 10% reservation in CISF, BSF, physical test]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने अग्निवीर स्कीम पर बड़ा फैसला किया। पूर्व अग्निवीरों को CISF, BSF में 10% आरक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें फिजिकल में भी छूट मिलेगी।

BSF डीजी नितिन अग्रवाल और CISF डीजी नीना सिंह ने यह जानकारी दी। दरअसल 18 जून 2022 को गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी करके CAPF और असम राइफल्स की भर्ती में पूर्व अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का फैसला लिया था। CAPF के अंतर्गत BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF आती हैं।

साल 2022 में अग्निपथ स्कीम आई थी

इसके तहत आर्मी, नेवी और एयर फोर्स में चार साल के लिए नौजवानों को कॉन्ट्रैक्ट पर भर्ती किया जाता है।

4 साल में छह महीने की ट्रेनिंग भी शामिल है। चार साल बाद जवानों को उनकी कार्यक्षमता के आधार पर रेटिंग दी जाएगी।

इसी मेरिट के आधार पर 25% अग्निवीरों को परमानेंट सर्विस में लिया जाएगा। बाकी लोग वापस सिविल दुनिया में आ जाएंगे।

इस स्कीम में ऑफिसर रैंक के नीचे के सैनिकों की भर्ती होगी। यानी इनकी रैंक पर्सनल बिलो ऑफिसर रैंक यानी PBOR के तौर पर होगी।

इन सैनिकों की रैंक सेना में अभी होने वाली कमीशंड ऑफिसर और नॉन-कमीशंड ऑफिसर की नियुक्ति से अलग होगी।

साल में दो बार रैली के जरिए भर्ती होगी

अग्निवीर बनने के लिए 17.5 साल से 21 साल का होना जरूरी है। साथ ही कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है।

10वीं पास भर्ती होने वाले अग्निवीरों को 4 साल की सेवा पूरी करने के बाद 12वीं के समकक्ष सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें

शहीद अंशुमान की मां राहुल से बोलीं- अग्निवीर बंद हो

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं