नयी दिल्ली : पूर्व राजनयिक संजय वर्मा को संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है। कार्मिक मंत्रालय ने एक बयान में यह जानकारी दी।
बयान के अनुसार 1990 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के अधिकारी वर्मा ने बृहस्पतिवार को यहां यूपीएससी सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली।
यूपीएससी के अध्यक्ष मनोज सोनी ने उन्हें शपथ दिलाई। आयोग भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), आईएफएस और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) सहित अन्य के लिए अधिकारियों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
यूपीएससी सदस्य को छह साल की अवधि के लिए या 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक नियुक्त किया जाता है। वर्मा स्पेन और अंडोरा, इथियोपिया, जिबूती और अफ्रीकी संघ में भारत के राजदूत रह चुके हैं।
इसे भी पढ़े : हेमंत सोरेन इडी कोर्ट मे पेश








