नयी दिल्ली, एजेंसियां : कांग्रेस के पूर्व सांसद और उद्योगपति नवीन जिंदल रविवार को यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए। उन्हें हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार बनाया जा सकता है।
भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में उन्होंने केंद्र व हरियाणा की सत्तारूढ़ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि ‘मैंने 10 वर्ष कांग्रेस पार्टी के कुरुक्षेत्र के सांसद के रूप में संसद में प्रतिनिधित्व किया |
मैं कांग्रेस नेतृत्व और तत्कालीन प्रधानमंत्री Dr मनमोहन सिंह जी का धन्यवाद करता हूँ । आज मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं ”
बता दें कि कुछ दिन पहले से ही हरियाणा की राजनीति में यह अटकलें लगाई जा रही थी, कि कांग्रेस के पूर्व सांसद बीजेपी का दामन थामेंगे और अब नवीन जिंदल होली के पर्व के पहले बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
जेएनयूएसयू चुनाव: एबीवीपी और वामपंथी संगठनों के बीच कांटे की टक्कर








