forced conversion case KGMU
लखनऊ, एजेंसियां। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में एक छात्र ने महिला सहपाठी पर धर्मांतरण का दबाव डालने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता के पिता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद कॉलेज प्रशासन ने जांच शुरू कर दी।
शिकायत के मुताबिक
शिकायत के मुताबिक, जून 2025 में मास्टर्स कोर्स के लिए आई बंगाल की छात्रा की दोस्ती आरोपी छात्र से हुई, और बाद में शादी की बात भी उठी। जब छात्रा ने धर्मांतरण से इनकार किया, तो उस पर दबाव बढ़ा और इसी तनाव में उसने सुसाइड अटेम्प्ट भी किया। कॉलेज प्रशासन ने दोनों छात्रों को नोटिस भेजकर जांच शुरू कर दी है। छात्रा को मानसिक और भावनात्मक सपोर्ट दिया जा रहा है। रिपोर्ट नेशनल मेडिकल काउंसिल को भेजी जाएगी और मामले की गंभीरता को देखते हुए सख्त कार्रवाई की जाएगी।







