रुझानों में तीसरी बार हरियाणा में BJP सरकार, 20 जीती, 29 पर आगे [BJP government in Haryana for the third time in trends, won 20, ahead on 29]

2 Min Read

कांग्रेस को 28 पर बढ़त, 8 पर जीत

चंडीगढ़, एजेंसियां। हरियाणा में BJP तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है। राज्य में ऐसा करने वाली वह पहली पार्टी होगी। पार्टी को रुझानों में कुल 90 सीटों में से 29 पर बढ़त हासिल है। 20 सीटों पर जीत मिल चुकी है।

सीएम सैनी और हुड्डा को बढ़तः

उधर, कांग्रेस को 28 सीटों पर बढ़त हासिल है, 8 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। मुख्यमंत्री नायब सैनी और कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा अपनी-अपनी सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। बढ़त मिलने के बाद पीएम मोदी ने सीएम नायब सिंह सैनी को फोन किया।

कांग्रेस का चुनाव आयोग पर आरोपः

उधर, कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि जानबूझकर चुनाव आयोग की वेबसाइट पर रिजल्ट धीमे-धीमे शेयर किया जा रहा है। क्या भाजपा प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है?

शुरुआती रूझानों में कांग्रेस को बढ़तः

शुरुआती रुझान आते ही कांग्रेस ने बढ़त बना ली थी और कुछ देर तक एक तरफा जीत की ओर थी। पार्टी ने 65 सीटों को छू लिया था। भाजपा कम होकर 17 सीटों पर आ गई थी।

सुबह 10 बजे के बाद बीजेपी निकली आगेः

लेकिन 9:30 बजे भाजपा टक्कर में आई और दोनों पार्टियों में दो सीटों का अंतर रह गया। सुबह 9:44 बजे एक समय ऐसा भी आया जब दोनों पार्टी 43-43 सीटों पर आ गईं।

इसके बाद भाजपा 51 सीटों तक पहुंच गई। करीब 11 बजे से भाजपा की सीटें 47 से 51 के बीच बनी हुई हैं। हरियाणा में इस बार 67.90% वोटिंग हुई थी। पिछले चुनाव में 68.20% वोटिंग हुई थी।

इसे भी पढ़ें

हरियाणा की 90 सीटों पर काउंटिंग: शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बहुमत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं