विवादों के बाद पहली बार पूजा खेडकर आई मीडिया के सामने, कही ये बात.. [For the first time after the controversies, Pooja came in front of the media and said this..]

1 Min Read

मुंबई एजेंसियां। तमाम विवादों के बीच ट्रेनी आइएएस पूजा खेडकर मंगलवार को पहली बार मीडिया के सामने आईं। पूजा खेडकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर जवाब दिया है।

विशेषाधिकारों का कथित दुरूपयोग करने, दिव्यांगता एवं ओबीसी कोटा का इस्तेमाल करने को लेकर विवादों में घिरीं खेडकर से जब जांच के संबंध में सवाल किया गया तो वह इसे टाल गईं।

उन्होंने कहा कि आखिरकार सच्चाई की जीत होगी। खेडकर ने विदर्भ क्षेत्र के वाशिम में मीडिया के सवाल पर कहा कि मैं समिति के समक्ष अपना पक्ष रखूंगी। मुझे लगता है कि समिति जो भी निर्णय लेगी, वह सभी को स्वीकार्य होना चाहिए।

इसे भी पढ़ें

ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के पेरेंट्स फरार, फोन बंद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं