Shrikhand: IDTV फूड रेसिपी, श्रीखंड कैसे बनाएं [IDTV Food Recipes, How to make Shrikhand]

IDTV Indradhanush
3 Min Read

Shrikhand: By Saloni Vijay

श्रीखंड भारत में गुजरात और महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध मीठा व्यंजन है। दरअसल, गाढ़े दही से तैयार होने वाला श्रीखंड महाराष्ट्र और गुजरात का लोकप्रिय डेजर्ट है। इसे मठो नाम से भी जाना जाता है। श्रीखंड खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है।

इसे पूजा, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टी जैसे त्योहारों पर खासतौर पर बनाया जाता है। इसे बच्चे से लेकर बड़े-बूढ़े तक सभी बड़े चाव से खाते हैं। आज हम भी आपको इसकी आसानी रेसिपी बताने जा रहे हैं।

Shrikhand: श्रीखंड को बनाने के लिए सामग्री:

इसे बनाना काफी आसान है। इसको बनाने के लिए सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में लटका कर पानी निकाल लिया जाता है। उसके बाद दही को फेंटा जाता है। बाद में इसमें बादाम, पिस्ता, इलाइची पाउडर, चीनी और केसर आदि डाला जाता है जो इसके स्वाद को और भी बढ़ा देते हैं। श्रीखंड खाने में जितना स्मूद होगा उतना खाने में स्वादिष्ट लगता है।

Shrikhand: श्रीखंड को कैसे सर्व करें:

इसे आप आलू और पूरी की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं या फिर इसे ऐसे भी खा सकते हैं।

Shrikhand: पकाने में लगनेवाला समयः

  • कुल समय- 3 घंटे 10 मिनट
  • तैयारी का समय-10 मिनट
  • पकने का समय-3 घंटे
Shrikhand: सामग्री की मात्राः

श्रीखंड की सामग्रीः 1 1/2 कप दही, 1/4 कप चीनी पाउडर, 1/2 टी स्पून इलाइची पाउडर

Shrikhand: श्रीखंड बनाने की विस्तृत विधिः

1.दही को एक मलमल के कपड़े बांधकर लटका दें, ताकि इसका पानी निकल जाएं। यह कम से कम 1 घंटे का समय लेगा।
2.दही का पानी निकलने के बाद इसमें चीनी और इलाइची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। इसे तब तक फेंट जब तक यह स्मूद न हो जाए।
3.इसे सर्विंग बाउल में निकाल लें और इलाइची पाउडर से गार्निश करें।
4.इसे सेट और ठंडा होने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रीज में रखें।

Shrikhand: रेसिपी बोनसः

  • गर्मियों में आम का इस्तेमाल कर आप आम श्रीखंड भी बना सकते हैं।
  • साधारण दही की जगह आप श्रीखंड बनाने के लिए ग्रीक योगर्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें

नवरात्रि व्रत में 15 मिनट में बनाएं ये 6 स्वादिष्ट साबूदाना व्यंजन 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं