UP में बाढ़, काशी में गंगा के 30 घाट डूबे, गोरखपुर में NDRF तैनात, मुंबई में 10 घंटे में 101mm बारिश; 13 राज्यों में अलर्ट [Flood in UP, 30 ghats of Ganga submerged in Kashi, NDRF deployed in Gorakhpur, 101mm rain in 10 hours in Mumbai; Alert in 13 states]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगभग 1 हफ्ते से बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ का सबसे ज्यादा असर गोरखपुर में है। यहां राप्ती नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।

अब तक 55 से ज्यादा गांव डूब चुके हैं। NDRF, SDRF और PAC की टीम 100 नावें लगाकर राहत-बचाव के काम में जुटी है।

गंगा में आरती की जगह बदली

गंगा नदी भी उफान पर है। वाराणसी में गंगा में 30 घाट डूब चुके हैं। दशाश्वमेध घाट के गंगा आरती स्थल तक पानी पहुंच गया है।

अस्सी घाट की पुराने आरती स्थल की जगह बदल दी गई है। आज आरती 4 फीट पीछे होगी। उधर, बिहार के नेपाल से सटे इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

इसके अलावा मुंबई में भी तेज बारिश हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 घंटे में 101 मिमी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान पेड़ और दीवार गिरने जैसी कई घटनाएं भी सामने आईं, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई।

कर्नाटक में भी भारी बारिश

उधर कर्नाटक को भी शुक्रवार सुबह भारी बारिश हुई। शिगांव के मदापुरा गांव में एक घर की दीवार गिरने से एक ही परिवार के 2 बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने आज 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

UP में बारिश से 24 घंटे में 10 मौतें, 20 जिलों में बाढ़, 60 गांव डूबे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं