मथुरा में बाढ़, सड़कें धसीं, त्रिपुरा में सेना ने 330 लोगों को बचाया [Flood in Mathura, roads caved in, Army rescues 330 people in Tripura]

1 Min Read

राजस्थान के 26 जिलों में बारिश का अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। जन्माष्टमी के 3 दिन पहले मथुरा में तेज बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

रेस्क्यू करने के लिए नगर निगम को जेसीबी मशीनें लगानी पड़ीं। कई जगह सड़कें भी धंस गईं।

त्रिपुरा में 5 दिनों से हो रही बारिश

त्रिपुरा में पिछले 5 दिनों में भारी बारिश, बाढ़ और लैंडस्लाइड के कारण 17 लाख लोग प्रभावित हैं।

22 लोगों की मौत हो चुकी है। सेना ने 330 लोगों को बचाया। 65 हजार लोग 450 रिलीफ कैंप में हैं।

यूपी में 10 जिले बाढ़ से प्रभावित

उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के 80 से ज्यादा गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बलिया में गंगा और बाराबंकी में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। राजस्थान में आज 26 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

इसे भी पढ़ें 

SDRF ने केदारनाथ रूट पर 16 दिन से मलबे में दबे 3 शव निकाले; उत्तर प्रदेश के 250 गांवों में बाढ़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं