बिहार में बाढ़, यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं टलीं [Flood in Bihar, university exams postponed]

1 Min Read

MP में कल से बारिश का अलर्ट, राजस्थान में पारा 40º के करीब

पटना, एजेंसियां। बिहार में गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने के कारण बक्सर, भोजपुर, सारण, वैशाली, पटना, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार में 12.67 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित हैं।

मुंगेर विश्वविद्यालय ने स्थगित की परीक्षाएं

बाढ़ के चलते मुंगेर विश्वविद्यालय ने परीक्षाएं स्थगित कर दी है। गंगा के अलावा कोसी, बूढ़ी गंडक, गंडक, घाघरा, पुनपुन और सोन नदी का जलस्तर पिछले 3 दिनों से खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है।

एमपी में बारिश का अलर्ट

मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर और जबलपुर में आज हल्की बारिश हो सकती है। यहां कल से 3 दिन तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में मानसून सीजन में अब तक 41.8 इंच बारिश हो चुकी है।

मौसम विभाग ने सोमवार को देश के 16 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। हालांकि, कहीं भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट नहीं है। राजस्थान के जैसलमेर में तापमान 39.4º रिकॉर्ड किया गया।

इसे भी पढ़ें

बिहार में फिर आ सकती है बाढ़! गंगा का बढ़ रहा जलस्तर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं