यूपी के 16 जिलों में बाढ़, 3 नदियां उफान पर, गोरखपुर में हालात सबसे ज्यादा खराब [Flood in 16 districts of UP, 3 rivers in spate, situation worst in Gorakhpur]

2 Min Read

24 घंटे में 6 मौतें, कर्नाटक में लैंडस्लाइड से 4 की मौत, 9 राज्यों में अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश के 16 जिलों में बाढ़ के हालात लगातार बने हुए हैं। यहां तीन नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।

राप्ती नदी, बूढ़ी राप्ती और क्यूनो नदी के उफान पर होने के कारण गोरखपुर, सिद्धार्थ नगर और गोंडा में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं।

वाराणसी का रत्नेश्वर महादेव मंदिर गंगा में डूब गया है। यह दुनिया का पहला झुका हुआ मंदिर है।

यूपी में बारिश से 6 लोगों की मौत

पिछले 24 घंटे में बारिश से संबंधित घटनाओं के कारण 6 लोगों की मौत हुई है। उत्तर प्रदेश सरकार ने बताया कि सभी की मौत डूबने से हुई है।

इसके अलावा कर्नाटक में मंगलवार को तेज बारिश के बाद लैंडस्लाइड के कारण 4 लोगों की मौत हो गई।

बिहार में भी स्थिति खराब

उधर, बिहार में भी बेतिया, बगहा, सीतामढ़ी, मधेपुरा, अररिया समेत कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं।

24 से ज्यादा निचले इलाकों के गांव में बाढ़ का पानी घुस चुका है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश समेत 9 राज्यों में बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बाढ़ को लेकर हाईअलर्ट, गंडक खतरे के निशान से ऊपर

Share This Article
Exit mobile version