UP के 15 जिलों में बाढ़, वाराणसी में 65 घाट डूबे [Flood in 15 districts of UP, 65 ghats submerged in Varanasi]

1 Min Read

NDRF तैनात, MP में तालाब फूटा, 20 गांवों में अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में गंगा और यमुना उफान पर हैं। 15 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। वाराणसी में 65 घाट गंगा में डूबे हैं, जहां NDRF तैनात है।

लखीमपुर में शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण 250 गांव में पानी भर गया है। करीब 2.50 लाख लोग प्रभावित हैं।

मध्य प्रदेश के मुरैना में तालाब फूटने से 4 गांवों में पानी घुस आया है। इस कारण 20 गांवों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

राजस्थान में बारिश के चलते पिछले 2 दिनों में 26 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जयपुर समेत 4 जिलों में स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।

हिमाचल प्रदेश के चंबा में पहाड़ दरकने से 2 लोगों की मौत हो गई। उधर, श्रीनगर में खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई।

इसे भी पढ़ें

UP-बिहार में गंगा लगातार दूसरे दिन उफान पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं