बिहार में बाढ़ का अलर्ट, UP में तेज बारिश, 8 जिलों में स्कूल बंद [Flood alert in Bihar, heavy rain in UP, schools closed in 8 districts]

2 Min Read

हिमाचल में 33 सड़कें बंद

पटना, एजेंसियां। बिहार में तेज बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, अररिया, किशनगंज, गोपालगंज में रेड अलर्ट जारी किया है।

राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने 13 जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी की है। कटिहार में गंगा और कोसी नदी लगातार दूसरे दिन भी उफान पर हैं।

यूपी भी जूझ रहा बाढ़ से

उत्तर प्रदेश में तेज बारिश के चलते 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। अमेठी में SP ऑफिस में पानी भर गया। अंदर फंसे लोगों के रेस्क्यू के लिए फायर ब्रिगेड को बुलाना पड़ा।

गोंडा, अंबेडकरनगर, बहराइच, अमेठी, बुलंदशहर, जौनपुर, सुल्तानपुर, अयोध्या में 8वीं तक के स्कूल बंद हैं।

हिमाचल में भी भारी बारिश

इधर, हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश के कारण 33 सड़कें बंद हो गईं। इनमें सिरमौर 12, कांगड़ा में 10, मंडी में 8, कुल्लू में 2 और शिमला में 1 सड़क बंद है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि अब तक मानसून सीजन में बारिश संबंधित घटनाओं में 186 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 28 लोग लापता हैं।

इसे भी पढ़ें

बिहार में बाढ़, यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं टलीं

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं