प्रयागराज (उप्र): उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सिपाही भर्ती परीक्षा में पास कराने का झांसा देकर कथित तौर पर अभ्यर्थियों से पैसे ऐंठने वाले गिरोह के पांच सदस्यों समेत नौ लोगों को प्रयागराज पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी कूटरचित दस्तावेज तैयार कर मूल अभ्यर्थी के स्थान पर फर्जी अभ्यर्थी को बैठाकर परीक्षा पास कराने की योजना बना रहे थे।
प्रयागराज पुलिस के मीडिया प्रकोष्ठ द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, झूंसी थाना की पुलिस और एसओजी (गंगानगर) की संयुक्त टीम ने इन आरोपियों के कब्जे से सात स्मार्ट फोन, दो कार, 16 प्रवेशपत्र, चार इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और 80,000 रुपये नकद बरामद किए।
इसे भी पढ़ें
दिल्ली कांग्रेस ने पार्टी के बैंक खातों को फ्रीज किए जाने के खिलाफ प्रदर्शन किया
