दिल्ली में अप्रैल-जून तिमाही में पांच ड्राई डे घोषित, शराब की दुकानें रहेंगी बंद [Five dry days declared in Delhi in April-June quarter, liquor shops will remain closed]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। शराब प्रेमियों के लिए बुरी खबर है, क्योंकि दिल्ली सरकार ने अप्रैल से जून तिमाही तक शराब की दुकानों के लिए पांच ड्राई डे घोषित किए हैं।

आबकारी आयुक्त सनी सिंह ने बताया कि ये ड्राई डेज राम नवमी, महावीर जयंती, गुड फ्राइडे, बुद्ध पूर्णिमा और ईद-उल-जुहा के दौरान होंगे।आदेश के अनुसार, शराब की दुकानें 6 अप्रैल (राम नवमी), 10 अप्रैल (महावीर जयंती), 18 अप्रैल (गुड फ्राइडे), 12 मई (बुद्ध पूर्णिमा) और 6 जून (ईद-उल-जुहा) को बंद रहेंगी। इस दौरान शराब लाइसेंसधारियों को दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के तहत यह आदेश लागू करना होगा।

आबकारी विभाग ने दुकानदारों को निर्देश दिया है कि वे अपने परिसर में इस आदेश को प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित करें ताकि उपभोक्ता को सूचित किया जा सके।

इसे भी पढ़ें

अक्टूबर के इन 4 तारीखों पर दिल्ली में नहीं मिलेगी शराब

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं