मोदी सरकार 3.0 का पहला फैसला, किसान निधि मंजूर [First decision of Modi Government 3.0, Kisan Fund approved]

2 Min Read

प्रधानमंत्री ने पीएमओ पहुंच कार्यभार संभाला

नई दिल्ली, एजेंसियां। शपथ लेने के बाद सोमवार को PM मोदी ने प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचकर कार्यभार संभाला।

उन्होंने सबसे पहले किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन किए। PMO पहुंचने पर कर्मचारियों ने मोदी का स्वागत किया।

सोमवार शाम पांच बजे PM आवास लोक कल्याण मार्ग पर कैबिनेट की पहली बैठक और उसके बाद डिनर होगा।

बैठक में मंत्रियों को उनके विभाग बांटे जा सकते हैं। साथ ही सरकार के पहले सौ दिन के रोड मैप पर भी चर्चा होगी।

यह तय माना जा रहा है कि अमित शाह और राजनाथ सिंह के विभाग नहीं बदले जाएंगे। पहले की तरह शाह गृह मंत्री और राजनाथ रक्षा मंत्री बने रहेंगे।

TDP और JDU के मंत्रियों के विभागों पर नजर

सबकी नजर गठबंधन में शामिल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के मंत्रियों को मिलने वाले विभागों पर रहेगी।

इसके अलावा कैबिनेट में शामिल पूर्व मुख्यमंत्रियों को भी महत्वपूर्ण विभाग मिलने की उम्मीद है।

32 सांसद पहली बार बने हैं मंत्री

मंत्रिमंडल में 32 सांसद ऐसे हैं, जो पहली बार केंद्रीय मंत्री बने हैं, इनमें MP के पूर्व CM शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के पूर्व CM मनोहर लाल खट्‌टर, कर्नाटक के पूर्व CM कुमारस्वामी और राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख जयंत चौधरी शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट बैठक में आज क्या होगा ?

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं