यूरोप में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला [First case of monkeypox found in Europe]

1 Min Read

WHO ने एक दिन पहले ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था

स्टाकहोम, एजेंसियां। स्वीडन में मंकीपॉक्स का पहला केस मिला। स्वीडन पहला यूरोपीय देश है, जहां मंकीपॉक्स का केस मिला है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 14 अगस्त को मंकीपॉक्स (Mpox) को ग्लोबल पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया था।

यह दो साल में दूसरी बार है जब इस बीमारी को हेल्थ इमरजेंसी बताया गया है। अफ्रीकी देश कांगो में यह बीमारी फैली हुई है, जिसकी चपेट में पड़ोसी देश भी आ गए हैं।

क्या है मंकीपॉक्स

मंकीपॉक्स चेचक जैसी एक वायरल बीमारी है। आमतौर इस वायरस से संक्रमण के ज्यादा दुष्प्रभाव नहीं होते, लेकिन कई मामलों में यह घातक हो सकता है।

इसके चलते फ्लू जैसे लक्षण दिखते हैं और शरीर पर मवाद से भरे घाव हो जाते हैं। यह वायरस ऑर्थोपॉक्सवायरस जीनस फैमिली का ही मेंबर है, जो चेचक (स्मालपॉक्स) के लिए भी जिम्मेदार है।

मंकीपॉक्स के अलग-अलग प्रकोप में मृत्यु दर अलग-अलग देखी गई है। कई बार तो यह 10% से भी अधिक रही है।

इसे भी पढ़ें

गाय के दूध से फैल रहा बर्ड फ्लू दुनिया को कर सकता है तबाह

Share This Article
Exit mobile version