पंजाब में फायरिंग, पुलिसकर्मी शहीद, छापेमारी करने गई थी सीआइए की टीम

1 Min Read

चंडीगढ़, एजेंसियां। पंजाब में पुलिस बल पर फायरिंग की गई है। इसमें एक पुलिसकर्मी शहीद हो गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम छापेमारी करने गयी थी।

इस दौरान पुलिस की CIA टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। हालांकि पुलिस ने जवाबी फायरिंग भी की। लेकिन इस बीच एक पुलिसकर्मी को गोली लगने से उसकी मौत हो गयी है।

घटना होशियारपुर जिले के एक अंचल में घटी है। मिली खबर के मुताबिक पुलिस को इस इलाके में हथियारों का जखीरा छिपा होने की गुप्त सूचना मिली थी।

इसी के बाद CIA की टीम वहां छापेमारी करने गयी थी। इस बीच वहां मौजूद अपराधियों को इसकी भनक लग गयी औऱ उन्होंने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।

इसे भी पढ़ें

जमशेदपुर की फैक्ट्री में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं